किसान भागीदारी, प्राथमिक हमारी अभियान 2022

किसान भागीदारी, प्राथमिक हमारी अभियान 2022 ( किसान भागीदारी, प्राथमिक हमारी अभियान क्या है, अभियान का उद्देश्य, लाभार्थी, अभियान का आयोजन ) Kisan Bhagidari Prathmik Hamari Abhiyan (beneficiaries,)

फसल बीमा पाठशाला पूरे भारतवर्ष में ” किसान भागीदारी, प्राथमिक हमारी ”  अभियान को शुरू कर रहे है। नरेंद्र सिंह तोमर जो कि हमारे देश के कृषि मंत्री हैं वह इस अभियान में मुख्य भूमिका निभाएंगे। नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित किए गए आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत इस अभियान को अन्य विभागों और मंत्रालयों के मदद से चलाया जा रहा है।

किसान भागीदारी, प्राथमिक हमारी अभियान

अभियान का नाम किसान भागीदारी, प्राथमिक हमारी
शुरू करने वाले व्यक्ति का नाम नरेंद्र सिंह तोमर
अभियान की आरंभ की तिथि 25 अप्रैल 2022
अभियान की समापन तिथि 30 अप्रैल 2022
लाभार्थी किसान

इस अभियान के द्वारा फसल बीमा पाठशाला देशभर के किसानों से जुड़ने की कोशिश कर रहे हैं। इस अभियान के अंतर्गत देशभर में करीब एक लाख से ज्यादा किसानों को शामिल किया गया है।

एआईआर कॉरस्पॉडेंट रिपोर्ट्स के मुताबिक किसान भागीदारी प्राथमिक हमारी अभियान को 25 अप्रैल 2022 से 30 अप्रैल 2022 तक चलाया जाएगा। ‌

इस समय अवधि के दौरान सभी इंश्योरेंस कंपनियां इस अभियान को ग्राम, पंचायत, ब्लॉक व छोटे-मोटे गांव में भी आयोजित करेगी ताकि वहां कम से कम 100 किसान अभियान का हिस्सा बन सकें।

इस अभियान को शुरू करने का उद्देश्य बस इतना ही है कि सरकार किसानों को केंद्र सरकार द्वारा आयोजित किए गए फसल बीमा योजना के बारे में बताना चाहती हैं। साथ ही सरकार किसानों को यह भी बताना चाहती है कि इस योजना के अंतर्गत उन्हें क्या लाभ मिलेगा और किस तरह से वो इस योजना का हिस्सा बन सकते हैं।

फसल बीमा पाठशाला राज्य स्तर पर इस अभियान को शुरू कर रही है जिसमें इंश्योरेंस कंपनियां के साथ दूसरी कंपनी भी उनकी मदद कर रही हैं।

इतना ही नहीं इस अभियान के अंतर्गत 75 चयनित उद्यमियों और किसानों का आत्म बल बढा़ने के लिए राष्ट्रीय आत्म निर्भर भारत सम्मेलन को भी आयोजित किया जाएगा।

एक करोड़ से अधिक किसान इस अभियान के अंतर्गत शामिल होकर इसका लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

इस अभियान के दौरान खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय और वाणिज्य मंत्रालय One District One Product – ODOP के विषय में वेबीनार में किसानों को बताएंगे।

इतना ही नहीं पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन, मंत्रालय और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय भी इस विषय पर अपनी मत किसानों के सामने प्रस्तुत करेंगे।

FAQ

Q: किसान भागीदारी, प्राथमिक हमारी अभियान कब शुरू होगी ?

Ans: 25 अप्रैल 2022

Q: फसल बीमा पाठशाला द्वारा आयोजित किए जा रहे अभियान का नाम क्या है  ?

Ans: किसान भागीदारी, प्राथमिक हमारी

Q: यह अभियान किसके नेतृत्व में चलेगा ?

Ans: कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर

Q: अभियान का लाभार्थी कौन होगा ?

Ans: किसान

Q: किसान भागीदारी, प्राथमिक हमारी अभियान कब तक चलेगी ?

Ans: 30 अप्रैल 2022

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *