छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना:सरकार की सहायता से किसान गोबर बेच कर कमाएँगे लाखों

छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना 2022 (लाभ, लाभार्थी, आवेदन फॉर्म, रजिस्ट्रेशन, अप्लाई, पात्रता, सूची, स्टेटस, दस्तावेज, ऑनलाइन पोर्टल, आधारिक वेबसाइट, टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर, आखरी तारीख ) Chhattisgarh Godhan Nyay Yojana (Benefits, beneficiaries, application form, registration, eligibility criteria, list, status, official website, portal, documents, helpline number, last date, how to apply)

हमारी सरकार देश में रोजगार और पशुपालन को लेकर कई तरह की योजनाएं शुरू कर रही है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि किसानों और पशुओं को लाभ प्राप्त हो सके। इसी को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ के सीएंम भूपेश बघेल नेएक नई योजना शुरू की है जिसका नाम है छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना। इसके अंतर्गत सरकार द्वारा गाय पालने वाले पशुपालक तथा किसानों से गाय का गोबर खरीदा जाएगा। जिससे खाद बनाई जाएगी। इस योजना की शुरूआत 21 जुलाई 2020 से कर दी गई थी। जिसमें 2240 गौशालाएं और 2800 गठनों को जोड़ा जाएगा।Chhattisgarh Godhan Nyay Yojana

छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना 2022 [Chhattisgarh Godhan Nyay Yojana]

योजना का नाम छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना
किसके द्वारा हुई शुरू छत्तीसगढ़ सीएम द्वारा
कब हुई शुरू 20 जुलाई 2020
लाभार्थी गाय पालने वाले पशुपालक लोग
उद्देश्य पशुपालको की आय में वृद्धि होना
लाभ गोबर का इस्तेमाल इंधन के लिए
गोबर की दर 2 रूपयी प्रतिकीलो
आधिकारिक वेबसाइट https://cgstate.gov.in/

 

छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना का उद्देश्य

जैसा की आप सभी जानते हैं कि अच्छा चारा ना मिलने के कारण पशु ना ही दूध अच्छा दे पाते हैं और ना ही उनके गोबर से खाद बन पाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने इस योजना को शुरू किया है। ताकि पशुपालको की आय में वृद्धि हो और सारे पशुओं को अच्छा चारा मिल सके। इसके लिए सरकार अलग-अलग शहरों में जाएगी। इसी उद्देश्य के साथ सरकार ने इस योजना को शुरू किया है।

छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना के लाभ/विशेषताएं

  • इस योजना को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू किया गया है। जिसका लाभ वहीं के किसानों को प्राप्त होगा।
  • छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना को 21 जुलाई 2020 को शुरू किया गया था। जिसके लिए अभी भी आवेदन कर सकते हैं।
  • इस योजना के लिए पशुपालकों से खरीदे जाने वाले गोबर का इस्तेमाल किया जाएगा। जिससे कंपोस्ट खाद बनाए जाएंगे।
  • छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना के तहत किसानों को पशुपालको से गोबर खरीदना होगा।
  • इस योजना के शुरू होते ही किसानों और पशुपालको दोनों की आय में वृद्धि होगी। जिससे आपको काफी लाभ प्राप्त होगा।
  • इस योजना के तहत राज्य के किसानों की आर्थिक स्थिति पहले से काफी बेहतर हो जाएगी।
  • इस योजना को दो चरणों में चलाया जाएगा। जिसमें पहला चरण में राज्य के 2240 गौशालाओं को जोड़ा जाएगा। वहीं दूसरे चरण में गोबर खरीदा जाएगा।
  • इस योजना के चलते जो गोबर पशुपालको से खरीदा जाएगा वो 2 रुपये प्रति किलो की दर से लिया जाएगा।

छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना के लिए पात्रता [Eligibility]

  • इस योजना के लिए आपको छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना जरूरी है। तभी आपको इसकी पात्रता प्राप्त होगी।
  • इस योजना के अंतर्गत राज्य के गाय पशुपालन ही इसक योजना में जोड़े जाएंगे।
  • इसमें उन लोगों को लाभ नहीं प्राप्त कराया जाएगा। जो जमीदारी का काम करते हैं, या फिर अच्छी तन्खा पाते हैं।
  • इसके सरकार ने एक बजट निर्धारित किया है उसके चलते ही इस योजना को चलाया जाएगा।

छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना के लिए दस्तावेज [Documents]

  • इस योजना के लिए आपको अपना मूल निवासी प्रमाण पत्र जमा कराना होगा। जिससे ये जानकारी रहे कि आप छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं।
  • आधार कार्ड भी जरूरी है ताकि आपकी जरूरी और सही जानकारी सरकार के पास जमा रहे। ताकि आने वाले समय में कोई दिक्कत ना हो।
  • पशुओं से संबंधित जानकारी भी जमा करानी है। ताकि पशुओं की सही गिनती और चारे की जानकारी दर्ज हो सके।
  • बैंक खाते की जानकारी भी आपको देनी होगी। इससे अगर को राशि आती है तो आपके खाते में जमा हो जाएगी।
  • पासपोर्ट साइज फोटो भी आपको अटैच करानी होगी। ताकी आपकी पहचान आसानी से की जा सके।
  • मोबाइल नंबर भी आपको देना होगा। ताकि योजना से जुड़ी जानकारी आपको मिलती रहे।

छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना के लिए आवेदन [Chhattisgarh Godhan Nyay Yojana Registration]

अगर आप इस योजना के लिए आवेदन करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वैबसाइट पे जाके आपको यहाँ अपना पंजीकरण करवाना होगा। आवेदक को आवेदन फॉर्म में पशुपालक का नाम, पशुओं की संख्या, गोबर की मात्रा, दर्ज करवाना होगा। इसके अलावा आप गोधन न्याय योजना के ऐप्प से भी आवेदन कर सकते है।

छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना ऐप्प डाउनलोड कैसे करें [Chhattisgarh Godhan Nyay Yojana App]

  • ऐप्प डाउनलोड करने के लिए आपको गूगल प्ले स्टोर पर जाना होगा।
  • गूगल प्ले स्टोर पर आपको सर्च करना होगा Godhan Nyay Yojana।
  • सर्च करने के बाद ये ऐप्प आपको दिख जाएगा।
  • आपको ऐप्प खोल के उसे डौन्लोड करना होगा।

छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना के लिए आधिकारिक वेबसाइट [Chhattisgarh Godhan Nyay Yojana Official Website]

छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना के लिए आधिकारिक वेबसाइट cgstate.gov.in है।

छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना के लिए हेल्पलाइन नंबर [Chhattisgarh Godhan Nyay Yojana Helpline Number]

इस योजना के लिए हेल्पलाइन नंबर 1100 है। जिसपर कॉल करके आप अपनी समस्याओं का निवारण पा सकते हैं। इससे ना ही आपको आवेदन की जानकारी मिलेगी। बल्कि कैसे करना है, और इसके लाभ क्या होगे इसके बारे में पता रहेगा। सरकार का कहना है कि, वो लोगों के लिए हर माध्यम खोलने जा रही है। जिसपर जाकर लोग अपना आवेदन कर सकते हैं। बस इस बात का ध्यान रखें की सही आवेदन करें।

FAQ

Q- छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना को कब किया गया था शुरू?

Ans- इस योजना को सरकार द्वारा 21 जुलाई 2020 को किया गया था शुरू।

Q- छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना के शुरू होने से किन्हें होगा लाभ?

Ans- इस योजना के शुरू होने से किसानों और पशुपालको दोनों को लाभ प्राप्त होगा।

Q- छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना से कितनी गौशालाएं जोड़ी जाएगी?

Ans- इस योजना के माध्यम से करीबन 2240 गौशालाएं जोड़ी जाएगी। जहां से गोबर लिया जाएगा। जिससे खाद तैयार होगी।

Q- छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना के लिए जारी है कोई आधिकारिक वेबसाइट?

Ans- फिलहाल सरकार ने अभी सारा काम ऑफलाइन किया हुआ है। लेकिन जल्द ही वेबसाइट जारी कर देगी। जहां पर जाकर आप आवेदन कर पाएंगे।

Q- छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना के लिए क्या बाहरी राज्य के लोग कर सकते हैं आवेदन?

Ans- नहीं, इसके लिए बाहरी राज्य के पशुपालक या किसान नहीं कर सकते आवेदन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *