बिहार बकरी पालन योजना: बकरी पालकों के लिए खुशखबरी, अब फार्म खोलने पर मिलेगी 10 लाख रुपए की सहायता; ऐसे करें आवेदन

बिहार बकरी पालन योजना 2022 [ सब्सिडी, रजिस्ट्रेशन, अप्लाई, पात्रता, सूची, स्टेटस, दस्तावेज, ऑनलाइन पोर्टल, आधारिक वेबसाइट, लाभ, लाभार्थी, आवेदन फॉर्म, टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर] Bihar Bakri Palan Yojana [subsidy, eligibility criteria, list, status, Benefits, beneficiaries, application form, registration, official website, portal, documents, helpline number, last date, how to apply]

जो लोग बिहार के ग्रामीण इलाकों में रहते हैं वह तरह तरह के बिजनेस करते हैं और कई लोग ऐसे हैं जो बिजनेस करना चाहते हैं परंतु उनके पास बिजनेस करने के लिए पैसे नहीं होते हैं। ऐसे में गवर्नमेंट के द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं का फायदा प्राप्त करके व्यक्ति अपना बिजनेस चालू कर सकते हैं।

बिहार गवर्नमेंट के द्वारा बकरी पालन करने के लिए शानदार योजना को लांच किया गया है। गवर्नमेंट के द्वारा लांच की गई योजना का नाम बिहार बकरी पालन योजना रखा गया है। इस योजना के अंतर्गत गवर्नमेंट बकरी पालन करने वाले लोगों को सहायता देगी। आइए इस लेख में बिहार बकरी पालन योजना के बारे में पूरी जानकारी हासिल करते हैं।Bihar Bakri Palan Yojana

बिहार बकरी पालन योजना 2022[ Bihar Bakri Palan Yojana]

योजना का नाम:  

बिहार बकरी पालन योजना

 

 

राज्य:

 

बिहार
 

साल:

 

2022
उद्देश्य:  

सब्सिडी पर लोन देना

 

 

आधिकारिक वेबसाइट:

 

animal2018.ahdbihar.in/
टोल फ्री नंबर:  

1800 180 1551 ·

 

 

नौकरियों की कमी होने की वजह से पढ़े लिखे लोग भी बेरोजगार घूम रहे हैं। ऐसे में वह अगर समझदारी दिखाते हुए किसी बिजनेस पर अपना ध्यान लगाते हैं तो निश्चित ही उनकी बेरोजगारी भी दूर होगी, साथ ही वह आर्थिक तौर पर संपन्न भी हो जाएंगे।

बकरी पालन व्यवसाय में अगर व्यक्ति समझदारी के साथ काम करता है तो कुछ ही सालों में वह लखपति बन सकता है। बकरी पालन अधिकतर ग्रामीण इलाके में किया जाता है। इसीलिए अगर आप बिहार राज्य में रहते हैं तो आप बकरी पालन का बिजनेस कर सकते हैं और मुनाफा कमा सकते हैं।

बकरी पालन के बिजनेस को प्रोत्साहन देने के लिए बिहार गवर्नमेंट के द्वारा बकरी पालन योजना को स्टार्ट किया गया है, जिसके संचालन की सारी जिम्मेदारी बिहार गवर्नमेंट के पशु एवं मत्स्य संसाधन डिपार्मेंट के पास है।

योजना के अंतर्गत बकरी पालन करने की इच्छा रखने वाले व्यक्ति लोन प्राप्त कर सकते हैं और बकरी पालन का व्यवसाय चालू कर सकते हैं। बिहार गवर्नमेंट इस योजना के अंतर्गत तकरीबन 60% की सब्सिडी उपलब्ध करवाएगी।

बिहार बकरी पालन योजना का उद्देश्य

वर्तमान के समय में हमारे देश की जनसंख्या काफी अधिक हो गई है। ऐसे में जनसंख्या तो बढ़ रही है परंतु नौकरी सीमित संख्या में ही है। इसलिए पढ़े लिखे लोग भी बेरोजगार घूम रहे हैं।

अब गवर्नमेंट हर किसी को तो नौकरी नहीं दे सकती है। इसलिए व्यक्ति को चाहिए कि वह अपना खुद का कोई बिजनेस स्टार्ट करें।

इसीलिए गवर्नमेंट विभिन्न योजनाओं के द्वारा लोगों को बिजनेस स्टार्ट करने के लिए प्रोत्साहन दे रही है। बिहार गवर्नमेंट के द्वारा स्टार्ट की गई बकरी पालन योजना भी इसी उद्देश्य के साथ चालू की गई है।

ताकि योजना के अंतर्गत लोग लोन प्राप्त कर सके और बकरी पालन का बिजनेस स्टार्ट कर सके ताकि उनकी बेरोजगारी भी दूर हो और वह आर्थिक तौर पर मजबूत बने।

बिहार बकरी पालन योजना के लाभ/विशेषताएं

  • बकरी पालन योजना बिहार राज्य में चालू की गई है।
  • बकरी पालन योजना की जिम्मेदारी बिहार मत्स्य एवं पशु डिपार्टमेंट के द्वारा निभाई जाएगी।
  • बकरी पालन योजना के अंतर्गत लोन पर सब्सिडी दी जाएगी।
  • लोन पर मिलने वाली सब्सिडी 60 परसेंट की होगी।
  • योजना के उद्देश्य में लोगों को अपना खुद का बिजनेस स्टार्ट करने के लिए प्रोत्साहन देना शामिल है।
  • योजना का लाभ प्राप्त करके लोग बकरी पालन का व्यवसाय स्टार्ट कर सकेंगे।
  • बकरी पालन का व्यवसाय स्टार्ट होने से लोगों की आर्थिक समस्या दूर होगी और वह आर्थिक तौर पर मजबूत बनेंगे।
  • इस योजना की वजह से बकरी पालन के बिजनेस को भी प्रोत्साहन मिलेगा और अन्य लोग भी इस बिजनेस करने के लिए प्रोत्साहित होंगे।
  • इस योजना की वजह से बकरी पालन करके लोग आर्थिक तौर पर मजबूत बनेंगे जिससे बिहार राज्य में बेरोजगारी की दर में भी कमी आएगी।
  • योजना के अंतर्गत सामान्य और ओबीसी समुदाय के लोगों को 50 परसेंट तथा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों को 60% सब्सिडी मिलेगी।
  • आवेदन करने वाले व्यक्ति को ₹2,45000 की सब्सिडी मिलेगी।
  • मिलने वाली सब्सिडी 5 साल तक बकरी फार्म चलाने के लिए दी जाएगी।

बिहार बकरी पालन योजना हेतु पात्रता [Eligibility]

  • योजना में बिहार के मूल निवासी ही अप्लाई कर सकेंगे।
  • बेरोजगार लोगों को ही योजना के लिए पात्र माना जाएगा।
  • जो लोग 20 बकरी, एक बकरा अथवा 40 बकरी या दो बकरे पालना चाहते हैं उन्हे ही लोन मिलेगा।
  • लोन के लिए आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध होने चाहिए।

 

बिहार बकरी पालन योजना हेतु दस्तावेज [Documents]

  • आधार कार्ड
  • मूलनिवासी प्रमाण पत्र
  • सरकारी संस्थान से प्राप्त बकरी पालन प्रशिक्षण प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • खसरा, खतौनी
  • लीज संबंधी कागजात

बिहार बकरी पालन योजना में आवेदन की प्रक्रिया [Bihar Bakri Palan Yojana Registration]

1: बिहार बकरी पालन योजना में आवेदन करने के लिए व्यक्ति को बिहार गवर्नमेंट की ऑफिशियल वेबसाइट को विजिट करना है, जिसका लिंक नीचे प्रस्तुत किया गया है।

विजिट वेबसाइट:http://animal2018.ahdbihar.in/

2: ऑफिशियल वेबसाइट के होम पेज पर पहुंचने के पश्चात फोर अप्लाई ऑनलाइन वाला एक लिंक आपको दिखाई देगा, आपको उसी लिंक पर क्लिक करना है।

3: अब आपको डिपार्टमेंट का सिलेक्शन कर लेना है।

4: अब आपको एग्रीकल्चर एंड एलाइड सेक्शन पर चले जाना है, जहां पर जाने के बाद आपको एनिमल एंड फिशरीज रिसोर्सेस वाले लिंक पर क्लिक करना है।

5: अब आपकी स्क्रीन पर एक नई वेबसाइट ओपन होगी।

6: ओपन हुई नई वेबसाइट में लेटेस्ट न्यूज़ वाले सेक्शन में आपको बकरी फार्म योजना के लिंक पर क्लिक करना है और उसके पश्चात आपको मांगी गई सभी जानकारियों को भर करके सबमिट वाली बटन दबानी है।

इस प्रकार से आप बकरी पालन योजना बिहार में अप्लाई कर सकते हैं।

बिहार बकरी पालन योजना हेल्पलाइन नंबर [Bihar Bakri Palan Yojana Helpline Number]

इस आर्टिकल के द्वारा हमने आपको बिहार बकरी पालन योजना से संबंधित सभी जानकारी देने का प्रयास किया परंतु अभी भी अगर आपको इस योजना के बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी चाहिए तो नीचे दिए गए बिहार बकरी पालन योजना टोल फ्री नंबर पर आप संपर्क कर सकते हैं और जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

1800 180 1551

FAQ:

Q: बकरी पालन योजना कौन से राज्य में चल रही है?

ANS: बिहार

Q: बिहार बकरी पालन योजना के अंतर्गत कितनी सब्सिडी मिलेगी?

ANS: 60 परसेंट

Q: बिहार बकरी पालन योजना के अंतर्गत सामान्य और ओबीसी समुदाय को कितनी सब्सिडी मिलेगी?

ANS: 50 परसेंट

Q: बिहार बकरी पालन योजना की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

ANS: animal2018.ahdbihar.in/

Q: बिहार बकरी पालन योजना का हेल्पलाइन नंबर क्या है?

ANS: 1800 180 1551

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *